भास्कर न्यूज | भवरानी आहोर विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सरकार व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित और भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह अजीतपुरा के नेतृत्व में भाजपा का प्रचार रथ विभिन्न गांवों से होते हुए आईपुरा और सराणा पहुंचा। प्रचार अभियान के दौरान ग्रामीणों को केंद्र व राजस्थान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान आसु सिंह, गणपत सिंह, बाबू सेन समेत बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।