जोधपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीतने वाले 99 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा करोड़पति 13 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं, जबकि 8 प्रत्याशी बीजेपी के हैं। इन 21 पार्षदों में से सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी भाजपा के वार्ड 40 से जीते प्रत्याशी और पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया के पास है। इनके नाम 67.15 करोड़ की प्रॉपर्टी है। लोहिया प्रदेश में सभी पार्षदों में सबसे अमीर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 42 नंबर से पार्षद बने नरेशचंद्र जोशी हैं। इनके नाम 12.38 करोड़ की प्रॉपर्टी है। बता दें कि निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के 44-44 प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा एक उम्मीदवार आरएलपी से और बाकी 10 निर्दलीय हैं। वहीं एक वार्ड की काउंटिंग को ईवीएम मशीन में खराबी के चलते रोका गया है। दो नगर निगम मर्ज करने का असर चुनाव जीतने वालों में राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित पार्षद से लेकर बिजनेस वुमन-GenZ भी जोधपुर के 99 पार्षदों में से कई महिला पार्षद खुद​ बिजनेसवुमन हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 4 से पार्षद बनीं डॉ. मोना राठौड़ राष्ट्रपति से सम्मानित हैं। वहीं वार्ड 51 से चुनाव जीतने वाली सरस्वती प्रजापत कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। वार्ड 24 से भाजपा की पार्षद भाग्यश्री भी पार्टी में सबसे कम उम्र की हैं। खास बात ये हैं कि दोनों ही कॉलेज स्टूडेंट है और जेन-जी प्रत्याशी भी। देखें प्रत्याशियों की प्रोफाइल… प्रोफाइल: रिटायर्ड और पेंशनरभोगी हैं। 9वीं तक पढ़े हैं। परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है। इनके पास 56.98 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: साक्षर हैं। खुद हाउस वाइफ हैं और परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इनके पास 6.23 लाख की प्रॉपर्टी हैं। प्रोफाइल: संस्कृत में एमए की हुई हैं। खुद बिजनेसवुमन हैं। पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। दूसरी बार चुनाव जीता है। 3.47 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: राष्ट्रपति से सम्मानित हैं। पीएचडी की हुई हैं। भील जन​जाति पर किताब ​लिख चुकी हैं। इनके नाम 7.78 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: प्राइवेट जॉब करते हैं। पुराने कार्यकर्ता हैं। एमए तक पढ़े हैं। इनके नाम 8.81 लाख की प्रॉपर्टी हैं। प्रोफाइल: बिजनेसमैन हैं और पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। दोबारा चुनाव जीते हैं। इन्होंने केंद्रीय मंत्री शेखावत के निजी सहायक को हाराया है। इनके नाम 40.81 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: फर्नीचर और प्रॉपर्टी का बिजनेस है। दोबारा पार्षद बने हैं। 12वीं तक पढ़े हैं और इनके नाम 1.30 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं। पुराने कार्यकर्ता हैं। 12वीं तक पढ़े हैं और इनके नाम 11.64 लाख की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: कन्स्ट्रक्शन का बिजनेस है। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। 10वीं तक पढ़े ​हैं और इनके नाम 2.72 करोड़ की प्रॉपर्टी है। प्रोफाइल: हाउस वाइफ हैं। पार्टी की कार्यकर्ता रही हैं। शिक्षा में साक्षर हैं। 22.97 लाख संपत्ति है। प्रोफाइलः हाउस वाइफ और सोशल वर्कर हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। साक्षर हैं। संपत्ति 4.6 लाख है। प्रोफाइल: बिजनेस वुमेन हैं। स्मॉल इंडस्ट्री चलती हैं। पहली बार मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। ग्रेजुएट हैं और 63.60 लाख संपत्ति है। प्रोफाइलः महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विभाग की प्रदेश संयोजक हैं। तीन बच्चों की बाध्यता हटने के बाद पहली बार टिकट मिला और जीत दर्ज की। ग्रेजुएट हैं और 2.20 करोड़ की संपत्ति है। प्रोफाइलः युवा चेहरे के तौर पर पहली बार मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर पहचान रही है। ग्रेजुएट हैं और 59.05 लाख संपत्ति है। प्रोफाइलः टेंट हाउस का बिजनेस है। पार्टी के कार्यों में लगातार सक्रिय रहे। ग्रेजुएट हैं। संपत्ति मात्र दो लाख रुपए है। प्रोफाइलः बीजेपी के नए चेहरे के रूप में मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस है। 12वीं शिक्षित हैं और संपत्ति 75 हजार है। प्रोफाइलः संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे । पहली बार चुनाव मैदान में उतरे और जीते। पेशे से प्रोपर्टी डीलर हैं और 10वीं शिक्षित हैं। प्रोफाइलः कच्ची बस्ती के नेता हैं। कांग्रेस ने युवा चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा। 10वीं तक शिक्षित हैं। 10.08 लाख की संपत्ति है। प्रोफाइलः पहले भी पार्षद रहे। कांग्रेस के सीनियर नेताओं में शामिल। मेयर की रेस में प्रबल दावेदार। ओसवाल समाज के कई संगठनों में पदाधिकारी रहे। ग्रेजुएट हैं और 2.62 करोड़ की संपत्ति है। प्रोफाइलः पेशे से कॉन्ट्रेक्टर हैं। लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे। 10वीं तक शिक्षित और 44.89 लाख की संपत्ति घोषित की है। प्रोफाइलः भाजपा की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी रहीं। पार्टी के जेन-जी चेहरे के रूप में मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। एमए की स्टूडेंट हैं । 7.50 लाख संपत्ति है। प्रोफाइलः भाजपा के सीनियर नेताओं में शुमार। संघ से भी जुड़ाव है। युआईटी न्यासी रहे हैं। मेयर के दावेदारों में शामिल। कंसल्टेंटिग का बिजनेस है। प्रोफाइलः भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर पहचान रही। खुद का बिजनेस है। 9वीं तक शिक्षित हैं और 33.20 लाख की संपत्ति है। प्रोफाइलः फुटबॉल के नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। मार्बल व्यवसायी हैं। जनसंघ के समय इनके दादा पहली बार बार्ड अध्यक्ष बने थे। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। ग्रेजुएट हैं और 23 .87 लाख संपत्ति है। प्रोफाइलः युवा चेहरे के तौर पर पहली बार मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। पति मंडल अध्यक्ष हैं। 12वीं तक पढ़ी हैं और 9.51 लाख संपत्ति है। ये खबरें भी पढ़ें... जोधपुर निगम: भाजपा के 44,कांग्रेस के 44 प्रत्याशी जीते:वार्ड 50 के एक बूथ पर दोबारा होगी वोटिंग; एक वार्ड में ईवीएम खराब,मेयर का चुनाव स्थगित जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में से 99 सीटों की मतगणना हो गई है। वार्ड 50 में एक EVM खराब होने पर काउंटिंग रुकी हुई है। यहां ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत की वजह से काउंटिंग नहीं हो पाई है। इस सीट पर काउंटिंग को होल्ड कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर निगम: त्रिशंकु नतीजों से निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर:BJP-कांग्रेस के बोर्ड बनाने पर महापौर पद के लिए खींचतान; कई बडे़ चेहरे रेस में आगे जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 में से 99 वार्ड के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें अब तक किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। वार्ड संख्या 50 का परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया है। जहां एक बूथ पर दोबारा मतदान करवाने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें)