कस्बे में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया। कार्यकर्ता सोमवार सुबह पटेल सर्किल बस स्टैंड पर जुटे। झालावाड़ नगर परिषद, खानपुर, अन्य नगर पालिकाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर नारे लगाए, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया। जश्न में पूर्व सरपंच छगन सिंह गुर्जर, कैलाश पालीवाल, शफीक मोहम्मद, धर्मराज गुर्जर, दुली चंद माली, राधाकिशन लोधा, पंकज लोधा, विक्रम सिंह, ज्ञानसिंह मौजूद रहे।