सवाई माधोपुर| अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनकी आस्था, निष्ठा एवं निरंतर सहभागिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शतायु मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, जयपुर की ओर से प्रेषित शुभकामना पत्र भेंट किए गए तथा माल्यार्पण कर बैज लगाए गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम संजय शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-92 सवाई माधोपुर के भाग संख्या 258 की मतदाता मालती देवी जैन हाउसिंग बोर्ड स्थित उनके निवास तथा भाग संख्या 256 के मतदाता भैरू लाल शर्मा के पुष्प के बालाजी के पास स्थित निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया।