सवाईमाधोपुर | दुग्ध संघ सवाई माधोपुर (सरस डेयरी) का टीएम 500 ml, Gold 500 ml पॉलीपैक फिल्म रोल समाप्त हो जाने के कारण पॉलीपैक फिल्म रोल बनाने वाली आरसीडीएफ की अनुमोदित फर्म को परचेज ऑर्डर दिया गया है। प्लांट प्रभारी ने बताया कि जब तक पॉलीपैक फिल्म रोल दुग्ध संघ को प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक TM 500 ml, Gold 500 ml पॉलीपैक फिल्म रोल की जगह TM 200 ml, Gold 1000 ml पॉलीपैक फिल्म रोल में पैक होगा।