चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में रविवार को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान की जयकारे लगाए। शोभायात्रा जैन मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होती हुई स्टेशन चौराहे पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। अग्रसेन जयंती पर कस्बे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। साथ ही समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।