गणेश चतुर्थी पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान गणपति के जयकारे गूंजे। प्रतिमाओं को सजाकर श्रद्धालु जुलूस के रूप में विसर्जन स्थल तक पहुंचे। भजनों पर लोग नाचते दिखे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंतिम समय में भावुक माहौल के बीच प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।