महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खाई में गिरने से पिता, मां और बेटे की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन की EMI को लेकर तनाव में जान दी थी। अब उसके परिवार ने इस दावे को खारिज किया है। कुणाल की मौसी पल्लवी ने कहा कि घटना का मोबाइल फोन से कोई संबंध नहीं था और लोगों को अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई। उधर, DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हादसे से एक दिन पहले मां ने यूट्यूब पर रिश्तों को लेकर वीडियो पोस्ट किया था हादसे से एक दिन पहले मां संगीता अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। कुणाल के परिवार में विवाद से जुड़े 2 दावे… हादसे वाले दिन का घटनाक्रम, 3 फोटोज में समझें... पहाड़ी के किनारे 4 घंटे तक खड़ा रहा था कुणाल पिता बचाने के लिए आगे बढ़े, दोनों नीचे गिरे कुछ सेकेंड बाद मां भी पहाड़ी से कूद गई ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…