प्रतापगढ़ के बसेड़ी कुंडाल गांव में लेपर्ड कुएं में गिर गया। खेत पर पहुंचे किसान को कुंए से अजीब आवाज आई, देखा तो लेपर्ड दिखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया- लेपर्ड शाम को ही कुएं के अंदर गिर गया था मैं रोजाना की तरह आज सुबह 8:00 बजे अपने खेत पर देखने के लिए गया था। इस दौरान कुएं के अंदर से आवाज आ रही थी तो मैंने कुएं के अंदर देखा तो लेपर्ड दिखा। मैंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप पर डाला और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लेपर्ड को देखने के लिए एकत्रित हो गई कुछ देर बाद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण और वन विभाग के मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया देखें रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS- एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला पैंथर क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत ने बताया- हमें आज सुबह सूचना मिली थी कि बसेड़ी कुंडाल गांव में एक लेपर्ड कुएं में गिर गया है। सूचना के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के उपवन संरक्षक प्रतापगढ़ और सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वन कर्मियों ने लेपर्ड को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पिंजरे का उपयोग किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को सुरक्षित पिंजरे में डालकर कुएं से बाहर निकाल लिया गया। लेपर्ड अब मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा और नियमानुसार उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। … यह खबर भी पढ़ें 3-साल के बच्चे को घर से उठा ले गया लेपर्ड:जंगल में मार डाला; चार बहनों का इकलौता भाई था, गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक फूंकी सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे दूमोदा गांव में घर में खेल रहे 3 साल के बच्चे को लेपर्ड उठाकर ले गया। मां ने लेपर्ड के पीछे भागकर इकलौते बेटे दिलखुश को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी और सदमे में बेहोश हो गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)