चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव के नतीजों में सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 18 में रहा, जहां निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश ने कांग्रेस के राकेश गरोठ को सिर्फ 9 वोटों से हराया। वार्ड 19 में भाजपा की कुसुम बैरवा ने भी कांग्रेस की मीनाक्षी को 9 वोटों से मात दी, जबकि वार्ड 40 में कांग्रेस की रेहाना हसन ने भाजपा की रानू तेली को 10 वोटों से हराया, तो वार्ड 17 में कांग्रेस के महेंद्र सिंह मेड़तिया ने भाजपा के सुरेश झंवर को 26 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। सबसे बड़ी जीत… दूसरी ओर वार्ड 46 में कांग्रेस की प्रेमलता जीनगर ने भाजपा की पिंकी खटीक को 689 वोटों से हराया, जो बड़े अंतर वाली जीत में शामिल रही। वार्ड 25 में भाजपा के शैलेंद्र झंवर ने कांग्रेस के अभिषेक नलवाया को 629 मतों से मात दी। वहीं वार्ड 34 की स्क्रूटनी के दौरान भी काफी चर्चा रही, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीजेपी प्रत्याशी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी पर सवाल उठाए थे, लेकिन अंतिम परिणाम में यहां कांग्रेस के शांतिलाल को 514 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। अब देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़े 1. चित्तौड़गढ़ में BJP को बहुमत, 3 वार्डों में जीती:23 पर कांग्रेस, 4 पर निर्दलीय, वार्ड 44 में री-काउंटिंग चित्तौड़गढ़ में आज 60 वार्डों में 151 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो चुकी है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी, जिसके बाद अब सभी सीटों के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर