चूरू रेलवे स्टेशन के आगे पीपलेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास किया गया। टैक्सी यूनियन की पहल पर इस मंदिर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। नगरपरिषद सभापति विनय कुमार गोयनका, मोहनलाल गढ़वाल और पार्षद विमला गढ़वाल ने पूजा-अर्चना के साथ मंदिर की आधारशिला रखी। सभापति गोयनका ने बताया कि यह मंदिर पिछले 40 साल से सड़क पर पीपल के पेड़ के पास बना हुआ था। इससे वाहनों और लोगों की आवाजाही में दिक्कत होती थी। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने आम लोगों की मांग पर मंदिर हटाने का फैसला किया। यूनियन का कहना है कि इससे यातायात आसान होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सुरेश सारस्वत, पार्षद नरेंद्र सैनी, मदन गोपाल बालाण, बाबू पाटिल, ताराचंद सैनी, इंतजार भींचर, टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष फारूख खां, दयानंद बेनीवाल, महेंद्र माली, अशोक उंटवालिया, संजय सिंह राठौड़, रोहताश नेहरा, नरेंद्र सिंह, राकेश, महेंद्र सैनी, परमेश्वर व प्यारेलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने मंदिर निर्माण की इस पहल की तारीफ की।