चूरू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चला। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्काउट एवं गाइड, आरपीएफ, टैक्सी यूनियन, रेल कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के बाद स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर होटल, टी-स्टॉल व अन्य संस्थानों के कचरे वाले क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जीईसीएनडब्ल्यू रवि मीना, आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार, हित निरीक्षक मैनुद्दीन खां, कार्यालय अधीक्षक पवन शेखावत, स्काउट एवं गाइड के ओमप्रकाश खीवासरिया एवं रामरतन प्रजापत, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों तथा स्टेशन के सफाई मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की। सफाई के बाद आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार, स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा ने होटल व स्टॉल संचालकों को स्टेशन के सामने कचरा नहीं डालने को कहा। दोबारा कचरा डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मकसद रेलवे परिसर को स्वच्छ व आमजन में जागरूकता बढ़ाना था।