राजस्थान के जोधपुर में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमा) के कार्यकर्ता ने CJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद CJP और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने ABVP और भारतीय जनता युवा मोर्चा के 2 पदाधिकारियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यक्रम जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में हो रहा था। डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने कहा- कुछ लोग सीजेपी के कार्यक्रम में चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते कुछ लोगों को डिटेन किया है। मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे। 2 दिन पहले 21 अगस्त को जयपुर में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। CJP ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ग्रामीणों ने भी CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी थी। जयपुर में CJP वर्कर्स-ग्रामीणों में झड़प की तस्वीर रांका बोले- सभी स्कूल ठीक नहीं होने तक नहीं रुकेंगे जयपुर की घटना के बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। CJP की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा- 1 सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सरकार यह काम पहले ही कर लेती तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह CJP की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा। जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते। उस बिल्डिंग की 3 PHOTOS, जहां स्कूल को शिफ्ट किया जयपुर की घटना के बाद CJP के बयान …. ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर-CJP से मारपीट, 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट:ग्रामीण बोले- कॉकरोचों को उनकी भाषा में जवाब देंगे; रांका ने कहा-दिलावर ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी CJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?:2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का जोधपुर और जयपुर की घटना से जुड़ा हर अपडेट देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…