सवाई माधोपुर| गांधी-शास्त्री जयंती पर गंभीरा ग्राम में स्वच्छता व नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली को समिति व्यवस्थापिका मंजू शर्मा, अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा व प्रबंधक हेमलता शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। सरस्वती महिला शिक्षक प्रशिक्षण, विशेष शिक्षक प्रशिक्षण व नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। व्याख्याता हरफूल, प्रदीप सिंह, पवन बारेता, राहुल नागर, विवेक यादव, चंचल शर्मा, मनोज, दिनेश यादव, गोपेश भारद्वाज, कुलदीप योगी, राजेश ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।