भास्कर न्यूज | वैर आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वैर शहर कांग्रेस की ओर से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सैनी ने बताया कि बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सैनी धर्मशाला, भुसावर गेट, वैर में आयोजित होगी। जिसमें नगर पालिका प्रत्याशियों के चयन के बारे में विचार किया जाएगा चुनाव की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि यह चुनाव दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। बैठक में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं वर्तमान करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, वैर विधानसभा प्रभारी भगवान सहाय शर्मा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर अध्यक्ष मानसिंह सैनी ने बताया कि बैठक में वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।