कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एक्जीक्यूटिव परीक्षा में प्रतापगढ़ जिले की विधि सुथार ने 700 में से 479 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। उदयपुर में रहकर उन्होंने पीजी में पढ़ाई और कोचिंग करते हुए यह सफलता हासिल की। विधि ने बताया कि परीक्षा के बाद परिवार में देशभर में पहली रैंक आने की उम्मीद को लेकर चर्चा होती थी, लेकिन मन में डर भी था। रिजल्ट आया तो खुद यकीन नहीं हुआ कि देश में पहली रैंक मिली है। विधि ने बताया कि कोचिंग के शिक्षकों ने कहा था कि पास हो जाएगी, लेकिन मैंने तो टॉप कर दिया। उन्होंने कोचिंग के सभी शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया। विधि के अनुसार उन्होंने खुद के टॉप करने की जानकारी मम्मी को बताया और फिर मम्मी ने पापा को फोन किया तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। दिल्ली में रह रहे बड़े भाई ने भी फोन कर बधाई दी। सुबह से ही घर में जश्न का माहौल है और परिवार के लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। सफलता का मंत्र: रोज 6 घंटे व छुट्टी के दिन 10 घंटे पढ़ाई विधि ने बताया कि पिछले साल मई में उदयपुर की बड़ाला क्लासेज ज्वाइन की थी। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक कोचिंग की कक्षाएं चलती थीं। पीजी लौटने के बाद क्लास में पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन करती थीं। कोचिंग के अलावा रोज करीब 6 घंटे स्व अध्ययन किया। छुट्टी के दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। सफलता का श्रेय गुरुजनों को देते हुए विधि ने कहा कि शिक्षकों ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया। विधि के परिवार में शैक्षणिक माहौल मजबूत रहा है। पिता आशुतोष सुथार सिविल इंजीनियर हैं। मां प्रियंका सुथार एमकॉम-बीएड हैं और घर पर साड़ी की दुकान चलाती हैं। बड़ा भाई यश सुथार दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। परिवार में ज्यादातर लोग इंजीनियर हैं। अब उनका लक्ष्य सीएस फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर किसी प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़कर काम करना है। इन विषयों में इतने अंक प्राप्त किए ग्रुप: 1 ग्रुप: 2