दैनिक भास्कर की "जीतो 16 करोड़' रीडर स्कीम के तहत प्रतियोगिता फॉर्मेट जमा कराने की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है। शुरुआत से ही पाठकों में फॉर्मेट जमा कराने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। पाठक 31 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक भास्कर के अलग-अलग कलेक्शन सेंटरों पर फॉर्मेट जमा करवाकर गारंटीड उपहार लंच बॉक्स प्राप्त किए जा सकते हैं। ऐसे पूरा करें प्रतियोगिता फॉर्मेट: दैनिक भास्कर में पूर्व में प्रकाशित कूपनों में से कोई भी 40 स्टैंडर्ड कूपन और 10 मास्टर कूपन चिपकाकर फॉर्मेट पूरा किया जा सकता है। फॉर्मेट पूरी तरह भरा हुआ और स्पष्ट जानकारी के साथ होना चाहिए। इसे अपने नजदीकी दैनिक भास्कर कलेक्शन सेंटर अथवा दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है। यह सावधानी बरतें: एक कूपन फॉर्मेट में केवल एक बार ही चिपकाना है। कटे-फटे कूपन, कूपन की फोटोकॉपी अथवा फॉर्मेट की फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी। एजेंट से रसीद लें: ग्रामीण क्षेत्रों के पाठक अपना भरा हुआ फॉर्मेट स्थानीय एजेंट के पास जमा करवाकर रसीद अवश्य प्राप्त करें। साथ ही जमा किए कंप्लीट फॉर्मेट का फोटो अथवा फोटोकॉपी रसीद के साथ सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी दैनिक भास्कर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।