रोहतक की रहने वाली इंटरनेशनल शूटर काजल सैनी के डॉग जोनी को टूर पैकेज में शामिल होने के बावजूद दार्जिलिंग के होटल में कमरा देने से मना कर दिया गया। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन होटल मैनेजमेंट अपने फैसले पर कायम रहा। बाद में ट्रैवल एजेंसी के कहने पर किसी तरह जोनी को होटल में रखने की व्यवस्था की गई। ऐसी ही स्थिति सिक्किम में भी सामने आई। नाथू ला दर्रा घूमकर लौटने के बाद उनका होटल बदलकर 30 किलोमीटर दूर कर दिया गया। वहां भी जोनी को लेकर परेशानी हुई। इसके चलते पूरी फैमिली करीब आठ घंटे तक इधर-उधर भटकती रही। टूर के दौरान सामने आई इन परेशानियों को लेकर शूटर के पिता ने ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस दर्ज कराया। डेढ़ साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ट्रैवल एजेंसी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 1 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसमें 9% ब्याज, 10 हजार रुपए मानसिक परेशानी का मुआवजा और 5 हजार रुपए केस खर्च भी शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने शूटर काजल सैनी के पिता विजय सैनी से इस पूरे मामले में बातचीत की। विजय सैनी बिजनेसमैन हैं। वह शूटिंग एकेडमी भी चलाते हैं और रोहतक के एक शिक्षण संस्थान के लगातार तीन बार प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने मई 2024 में टूर पैकेज बुक करने से लेकर अब तक कोर्ट के फैसले तक की पूरी कहानी बताई। पहले जानिए सिक्किम-दार्जिलिंग के टूर पर क्या हुआ… अब जानिए उपभोक्ता फोरम तक कैसे पहुंचा यह मामला… डॉग जोनी के बारे में जानिए… ----------------------- ये खबर भी पढ़ें…. 4 देश ट्रैवल कर चुके डॉग संग सेल्फी की होड़:गुरुग्राम में लड़कियों ने गले लगाया, पंजे के प्रिंट्स लिए; इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख फॉलोअर्स कभी कोलकाता की गलियों में छुट्टा घूमने वाला डॉग अब दुनिया भर में छाया है। अब इसे पीस का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। नाम मिला है 'आलोका'। USA समेत 4 देशों में कई हजार किलोमीटर पैदल चल चुका स्ट्रे डॉग अब गुरुग्राम पहुंचा। (पूरी खबर पढ़ें)