महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दौसा जिला मुख्यालय स्थित गांधी सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा- सभी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में भजनों और रामधुन की प्रस्तुति भी दी गई। भजनों से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया कार्यक्रम में वैष्णव जन तो तेने कहिए' और रघुपति राघव राजा राम की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा तू ही राम है, तू रहीम है, जय बोलो सत धर्मों की और कुछ पल की जिंदगानी जैसे भजनों के माध्यम से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्म गुरुओं ने अपने-अपने धर्मग्रंथों से शांति और सद्भाव से जुड़े अंशों का पाठ किया। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों का स्मरण किया गया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित, एएसपी शंकरलाल मीणा, एसडीएम संजू मीणा और नगर परिषद सभापति रेखा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और आमजन मौजूद रहे।