पंचायतीराज चुनाव में सरपंच पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक वर्तमान ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों को पहले इस्तीफा देना होगा। इसके लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है। संबंधित प्रशासकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खुद उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आवेदन लेने के लिए अधिकृत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने प्रशासकों के इस्तीफे से जुड़े आवेदन प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद दौसा को अधिकृत किया है। निर्धारित प्रारूप में देना होगा आवेदन गंगवाल ने बताया कि इस्तीफे के लिए जिला स्तर पर आवेदन का प्रारूप निर्धारित किया गया है। प्रशासकों को इस प्रारूप में सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद ही आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त आवेदनों पर अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर लेंगी।