दौसा में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया 11 बजे से कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में होगी। इस दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। सरपंच-वार्ड पंच पदों की लॉटरी 18 को वहीं सरपंच और वार्ड पंच के आम चुनाव के लिए वर्गवार आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया 18 सितंबर को उपखण्ड स्तर पर होगी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित उपखण्ड अधिकारियों के जरिए निर्धारित स्थानों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया करवाई जाएगी। यहां एसडीएम निकालेंगे लॉटरी कलेक्टर ने बताया कि पंचायत समिति दौसा के लिए एसडीएम दौसा, बांदीकुई के लिए एसडीएम बांदीकुई, महवा और मनोहरपुर खेड़ला के लिए एसडीएम महवा, लालसोट और शिवसिंहपुरा के लिए एसडीएम लालसोट, सिकराय और सिकंदरा के लिए एसडीएम सिकराय, लवाण के लिए एसडीएम लवाण, नांगल राजावतान के लिए एसडीएम नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा के लिए एसडीएम रामगढ़ पचवारा, मण्डावर और बैजूपाड़ा के लिए एसडीएम मण्डावर और बसवा के लिए एसडीएम बसवा के जरिए वर्गवार आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया की जाएगी।