डीग के इकलेरा गांव के एक युवक को पुलिस ने तीन दिन तक हिरासत रखने का मामला सामने आया है। किसी ने युवक के फोटो को एडिट कर हाथ में पिस्टल लगा दी थी। जब पुलिस को जांच में पता लगा की फोटो एडिट की हुई है तो तब जाकर युवक को छोड़ा। मामला डीग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पसोपा गांव से युवक को हिरासत में लिया धर्मेंद्र शर्मा निवासी इकलेरा गांव ने बताया- मैं ड्राइवर का काम करता हूं। मैं अपनी कार को लेकर पसोपा गांव गया था। तभी डीग कोतवाली थानाधिकारी ने मेरे पीछे गाड़ी लगा दी। वहां से पुलिस मुझे थाने लेकर आ गई। धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले पिस्टल के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। मथुरा के रहने वाले युवकों ने ​एडिट किया धर्मेंद्र शर्मा ने बताया- मेरा फोटो किसी ने एडिट किया है। ओरिजनल फोटो में मेरे हाथ में मोबाइल लगा हुआ है। मोबाइल की जगह किसी ने पिस्टल लगा दी। जिसके बारे में मैंने कोतवाली थानाधिकारी को बताया था। सचिन और लक्ष्मण शास्त्री नाम के युवकों ने मेरा फोटो एडिट किया है। दोनों युवक मथुरा के रहने वाले हैं। 3 दिन तक थाने में रखा गुरुवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में लिया था। पुलिस ने धर्मेंद्र को 3 दिन तक थाने में रखा। शनिवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को छोड़ा। बेकसूर होने के बाद भी धर्मेंद्र को थाने में रखा अब पुलिस फोटो एडिट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। जांच से पता चला फोटो ​एडिट हैं डीग कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल मीणा ने बताया- धर्मेंद्र के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था। धर्मेंद्र के परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र का फोटो एडिट किया है। जिसके बाद धर्मेंद्र के परिजनों को घर भेज दिया गया। जांच की गई तो, धर्मेंद्र के फोटो को एडिट किया गया था। 3 दिन तक थाने में रखने का आरोप झूठा है।