डीग जिले के कुम्हेर इलाके में बिलजी लाइन ठीक कररने के लिए ​बिजली के पोल पर चढ़े लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। वह लाइन का मरम्मत कार्य कर रहा था। घटना के बाद लाइनमैन बिजली के पोल पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। फॉल्ट ढूंढते समय हादसा हुआ जूनियर इंजिनियर सुनील पूनिया ने बताया- सैंत जीएसएस को जाने वाली 33KV लाइन में फॉल्ट हो गया। जिसे ठीक करने के लिए FRT टीमें जुट गई। लाइनमैन हेमंत बिजली के पोल पर चढ़ा। लाइनमैन हेमंत ने लाइन की मरम्मत की। जिसके बाद FRT टीम बार-बार बिजली शुरू कर फॉल्ट को ढूंढ रहीं थी। करंट के बाद कर्मचारियों ने सप्लाई बंद करवाई इस दौरान हेमंत बिजली की करंट की चपेट आ गया। वह बिजली के पोल पर ही लटक गया। FRT टीम ने तुरंत बिजली सप्लाई को बंद करवाया। घटना की सूचना पर तुरंत बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के पोल पर चढ़े। लाइनमैन को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया करीब 15 मिनट बाद हेमंत को बिजली के पोल से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लाइनमैन हेमंत की हालत गंभीर बनी हुई है। हेमंत को जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली के फॉल्ट को ढूंढते रहे।