डीग जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन शिकंजा-2.0' के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार डीएसटी टीम से मिली सूचना के आधार पर पहाड़ी थाना पुलिस ने चोवा रोड से शरीफ पुत्र शौकत को हिरासत में लिया। वह घाटमीका, थाना पहाड़ी, जिला डीग का निवासी है। आरोपी शरीफ के खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। वह सीकरी थाना में दर्ज केस नंबर 97/2022 और एफआईआर नंबर 286/13 में भी वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे सीकरी थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में पहाड़ी थाना अधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई कमेल सिंह, एएसआई अजहरुद्दीन और कॉन्स्टेबल विकास यादव की टीम शामिल थी। सीकरी थाना पुलिस की टीम में एएसआई योगराज, कॉन्स्टेबल सतीश और कॉन्स्टेबल हरि ने सहयोग किया। डीएसटी टीम ने भी सूचना प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पुलिस ने बताया कि वांछित और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।