भरतपुर | कश्यप समाज के श्रद्धालुओं ने सोरोंजी से डाक कांवड़ लाकर धीवर मौहल्ला ​स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों का लोगों ने स्वागत किया। जलाभिषेक के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई ।