धौलपुर में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता खत्म हो गई। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए। समाज के भामाशाहों को आगे आकर मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका देती हैं। खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रभारी चौब सिंह कुशवाह ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान शैलेंद्र कुमार और सह सचिव संतोष कुमार राजपूत ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार जताया।