धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने 12 पुलिस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 2 अक्टूबर को जारी हुए और तुरंत लागू हो गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार को पुलिस लाइन से सदर थाना धौलपुर का थानाधिकारी बनाया गया है। शैतान सिंह दिहौली और प्रेम कुमार शर्मा महिला थाना धौलपुर के थानाधिकारी बने हैं। कृष्ण कुमार मानव तस्करी विरोधी यूनिट धौलपुर के प्रभारी और छवि फौजदार साइबर क्राइम थाना धौलपुर में तैनात किए गए हैं। सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार दिहौली से यातायात शाखा धौलपुर के प्रभारी बने हैं। महेश मीणा सदर से मनियां, संतोष कुमार महिला थाना से बाड़ी और निरंजन कुमार बसेड़ी से सदर थाना धौलपुर भेजे गए हैं। हरिसिंह मानव तस्करी विरोधी यूनिट से कौलारी, वीरेंद्र मीणा मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी पद से राजाखेड़ा और रामअवतार सेन पुलिस लाइन से सरमथुरा थाने में तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सांगवान ने सभी अधिकारियों को आदेशों का तुरंत पालन करने के निर्देश दिए हैं।