बालोतरा जिले में धोरीमन्ना पुलिस ने 180 किलो अवैध डोडा पोस्त पकड़ा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली। पुलिस को 1 अक्टूबर को स्कॉर्पियो में अवैध हथियार होने की जानकारी मिली। धोरीमन्ना पुलिस ने नाकाबंदी की। गाड़ी पुलिस को देखकर तेज भागी और कच्चे रास्ते पर उतर गई। पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को रोका। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में गाड़ी से डोडा पोस्त, दो पिस्टल और 8 कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी चौहटन आगौर निवासी मनोहरलाल (23) और भुणिया निवासी दिनेश कुमार (24) हैं। दोनों बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मादक पदार्थ और हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।