डीडवाना के गवर्नमेंट बांगड़ जिला अस्पताल में शुक्रवार को 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के तहत स्वच्छता और श्रमदान कार्यक्रम हुआ। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई में डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने परिसर की साफ-सफाई की। तकनीकी सहायक अमरीश माथुर ने बताया कि पिछले साल 2 अक्टूबर से हर रविवार को यह अभियान चला था, जिसके अच्छे नतीजे मिले थे। अब हर रविवार को अस्पताल परिसर के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। अस्पताल कर्मियों में उत्साह है। पिछले साल सफाई के साथ पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई और नए पौधे भी लगाए गए, जिनकी नियमित देखभाल से हरियाली बढ़ी है। शुक्रवार को अभियान की शुरुआत अस्पताल के पुराने भवन के गार्डन से हुई। यहां खरपतवार हटाई गई, पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई की गई। इस दौरान डॉ. सीपी नागौर, डॉ. नीलेश जांगिड़, डॉ. प्रदीप बुगालिया, नर्सिंग अधीक्षक गणेशराम चौधरी सहित कई डॉक्टरों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।