डीडवाना-कुचामन में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देश पर पीलवा थाना पुलिस ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सीडियास में विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। थानाधिकारी अजय सिंह ने छात्रों को साइबर ठगी के तरीके समझाए। 'पार्सल होल्ड' या 'एड्रेस अपडेट' जैसे संदिग्ध SMS/WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें। फर्जी लिंक और APK फाइल डाउनलोड करने से भी बचें। अनजान के कहने पर AnyDesk या TeamViewer जैसे रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें। OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN और बैंक खाते की जानकारी किसी से शेयर न करें। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और संदिग्ध लिंक खोलने से मना किया। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।