डीडवाना के इंडोलाव की ढाणी में डीडवाना पशु मेला 2026 खत्म हो गया। इसका आयोजन पंचायत समिति डीडवाना ने किया था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी मुख्य अतिथि और उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव अध्यक्ष रहे। मेला प्रभारी खुमाराम सारण ने बताया कि मेले में 1364 पशु पहुंचे थे। यहां ऊंट सवारी, मादा ऊंट सवारी, घुड़दौड़, सांड-भैंसा मुर्रा और सांड-भैंसा देशी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। रात में तेजा गायन कार्यक्रम भी रखा गया। विजेता पशुपालकों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान विधायक प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा और उपप्रधान ओमप्रकाश लील समेत कई पशुपालक मौजूद थे। एसडीओ राजवीर सिंह यादव ने व्यवस्था संभालने वाले सभी विभागों का आभार जताते हुए मेले के समापन की घोषणा की।