डीडवाना में संस्कृत भारती की एक बैठक हुई। यह बैठक शहर के ऐतिहासिक दोजराज गणेश मंदिर परिसर में हुई। इसमें संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डीडवाना नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें गिरिराज जोशी को अध्यक्ष और नितेश पुरोहित को मंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में पवन कुमार जोशी उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सह मंत्री और सुनील पारीक प्रशिक्षण प्रमुख बने। सुशील गौड़ को कोष प्रमुख, भुवनेश कुमार को संपर्क प्रमुख और महेश टाक को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा, बाल केंद्र प्रमुख, गीता शिक्षण केंद्र प्रमुख सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए। श्याम सुंदर शर्मा और भागीरथ शर्मा समेत 12 लोगों को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है। 11 से 14 नवंबर तक होगा प्रबोधन वर्ग का आयोजन संस्कृत भारती के नागौर विभाग संयोजक हरि किशोर सोनी ने बताया कि दीपावली अवकाश के दौरान 11 से 14 नवंबर तक प्रबोधन वर्ग का आयोजन होगा। इसकी योजना भी तय की गई। गोष्ठी के समापन पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को गति देने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।