स्थानीय आदर्श विद्यामंदिर प्राथमिक में मंगलवार को मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिशु वाटिका प्रांत सह प्रमुख उमा गौड़ और मुख्य अतिथि छवि श्रीमाली ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर सिंह ने विद्या भारती और अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता उमा गौड़ ने कहा कि माता बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों को भारतीय संस्कृति, मूल्यों व संस्कारों से जोड़ना माताओं की जिम्मेदारी है। सम्मेलन में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास, दिनचर्या और खान-पान पर मार्गदर्शन दिया गया।