बारां | श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भारत विकास परिषद की मां अन्नपूर्णा शाखा की सदस्याओं ने मनिहारा मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इसके बाद पर्यावरण संयोजक उषा गोयल की ओर से जरूरतमंदों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम में सदस्याओं ने झूला झूला। गेम खेले। अंताक्षरी की। अध्यक्ष मनीषा गोयल ने आगामी कार्यों की रूपरेखा बनाई। भारत को जानो प्रतियोगिता में जाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर सचिव हेमलता गौतम, कोषाध्यक्ष निधि गेरा, उषा गोयल, निशा गोयनका, संतोष गौतम, स्नेहलता गौतम, शकुंतला गौतम, नेहा चित्तौड़ा, पिंकी बंसल, रितु गौतम, कल्पना जैन, उमा नागर, उमा बेरीवाल, रमा शर्मा आदि मौजूद थीं।