सवाई माधोपुर | जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन 4 अक्टूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले स्थानीय इंदिरा मैदान, सवाई माधोपुर तथा क्रिएटिव क्रिकेट एकेडमी, गंगापुर सिटी में होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक जिले के खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2 अक्टूबर तक जमा करवा सकते हैं। 3 अक्टूबर को टीमों का गठन और 4 अक्टूबर से जिला स्तरीय चैलेंजर ट्रॉफी का शुभारंभ किया जाएगा। संचालन मोहम्मद अनीश एवं सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका में राजेंद्र महावर, रवि गुर्जर, नरेंद्र गोगा, रूप चाचा एवं अमिताभ सिंह राठौड़ को शामिल किया गया।