राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं 19 वर्षीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले तीसरे दिन जारी रहे। प्रतियोगिता संयोजक और प्रधानाचार्य महेश चारण ने बताया कि इसमें 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल राउमावि सेसली और राउमावि धूंधला के बीच खेला गया। सेसली ने 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल फेब इंडिया बाली और राउमावि लाटाड़ा के बीच हुआ। फेब इंडिया बाली ने 1-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। महेश चारण के अनुसार फाइनल मुकाबला बुधवार सुबह 8 बजे राउमावि सेसली और फेब इंडिया बाली के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन बुधवार सुबह 11 बजे होगा। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयदेव चारण और आरपी ओमप्रकाश प्रजापत भी उपस्थित रहे।