कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित लेजेंडरी अवॉर्ड सेरेमनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए डॉ. सुगर सिंह जाटव को डॉक्टरेट उपाधि (मानद उपाधि) का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नीति आयोग एवं मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के अंतर्गत पंजीकृत संस्था की ओर से दिया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले प्रतिभाशाली एवं योग्य व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक ने बताया कि मानद डॉक्टरेट उपाधि ऐसे व्यक्तियों को चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान की जाती है, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो तथा निर्धारित आवश्यक योग्यताएं एवं उपलब्धियां रखते हों। डॉ. सुगर सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिलना उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के लिए भी गौरव का विषय है। सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर डॉ. सुगर सिंह ने आयोजकों एवं चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।