डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ऑटो डूंगरपुर शहर से हीराता की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था। हादसे में ऑटो में सवार 6 महिलाएं घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी निकुंज जोशी और पायलट दिनेश रोत ने घायलों को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायल महिलाओं का इलाज शुरू किया। उन्हें अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया गया है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है, जिसकी सेहत पर डॉक्टरों की टीम खास नजर रख रही है।