डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में फलोज के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मुंगेड़ निवासी अरुण ने दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका छोटा भाई शंभू अपनी बाइक से डूंगरपुर से आ रहा था। उसके पीछे उसके जीजा अरविंद भी अपनी बाइक से आ रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र फलोज के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने शंभू की बाइक को टक्कर मार दी। शंभू के सिर, चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से गायब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।