डूंगरपुर नगर परिषद की मतगणना श्रीभोगीलाल पंड्या गवर्नमेंट कॉलेज में हुई। इसमें भाजपा ने 40 में 24 सीट जीतकर लगातार 8वीं बार बोर्ड बनाया। वहीं कांग्रेस ने 12, बीएपी ने 3 और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। भाजपा का बोर्ड बनने कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 38 वार्डों मे चुनाव हुए थे। डूंगरपुर में कुल 23 हजार 655 लोगों ने मतदान किया था। सागवाड़ा नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड सागवाड़ा नगर पालिका के 35 में से 34 वार्डों का परिणाम घोषित किया गया। इनमें भाजपा ने 22 वार्ड में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 8 और भारत आदिवासी पार्टी ने 4 सीट पर जीत दर्ज की। वार्ड 24 की ईवीएम खराब होने के कारण मतगणना नहीं हुई। डूंगरपुर नगर परिषद का रिजल्ट सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों में 99 प्रत्याशी सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए मतगणना 8 बजे शुरू होगी। सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी स्कूल में मतगणना की जाएगी। सुबह 6 बजे से मतगणना कर्मियों के साथ ही अन्य कर्मियों की एंट्री शुरू हो गई। गेट पर सुरक्षा जांच के बाद एंट्री मिली। सागवाड़ा नगर पालिका में 35 वार्डों में 99 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सागवाड़ा नगर पालिका में 18 हजार 293 लोगों ने मतदान किया था। नगर पालिका में कुल 25 हजार 56 वोट में से 18 हजार 293 वोट पड़े। इनमें 8 हजार 776 पुरुष और 9 हजार 523 महिलाओं ने वोट किया।