देसूरी ब्लॉक की माडपुर पंचायत में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई और क्रिसिल फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार ने बैंकिंग प्रणाली और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। सहायक मैनेजर ओकारलाल गुर्जर और मोहनसिंह चौहान ने सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन और डिजिटल लेनदेन से जुड़ी योजनाओं पर जानकारी दी।