अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधा में 21 बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा सम्बल प्रदान किया। मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार शर्मा थे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार मीना ने की। विशिष्ट अतिथि लड्डूलाल तिलकर उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विश्राम मीना ने बताया कि सेवानिवृत प्रधानाचार्य बाबूलाल बैरवा सहित अन्य वक्ताओं ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर कांजीलाल मीना, नादान गुर्जर, पुष्पलता, ऐरंता, ममता गुप्ता, संजय कुमार, शिल्पा, सबीना आदि मौजूद रहे।