जोधपुर में आज इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न (ईद मीलादुन्नबी) मनाया गया। सादगीपूर्ण तरीके से निकले इस जुलूस में बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हुए। जलसा कमेटी के उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अगुवाई में उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफीक कुरैशी उस्ताद, उस्ताद सलीम सैफी, नियामत पठान के सानिध्य में जुलूस ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हाथों में झंडे लिए लोगों ने हिस्सा लिया। सदर उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर शहर में आज जुलूस निकालने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग राजकीय उम्मेद स्टेडियम ग्राउंड में जुटने शुरू हुए। प्रवक्ता माज़िद खान ने बताया दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन करने के बाद हरी झंडी दिखाकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम से जुलूस को रवाना किया। प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का दिया पैगाम जुलूस में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारा, कौमी एकता और सद्भाव का पैगाम दिया। जुलूस स्टेडियम से बंबा मोहल्ला, साइकिल मार्केट घंटाघर, नई सडक़, मिनर्वा सेंटर, सोजती गेट, जालोरी गेट होते हुए बड़ी ईदगाह पहुंचा। प्रवक्ता माज़िद खान ने बताया जुलूस में नबी के रोजे की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। जूलूस के दौरान जगह-जगह पर मुस्लिम समुदाय की विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत किया। जुलूस ईदगाह पहुंचकर देश की खुशहाली और अमन की दुआओं के साथ संपन्न हुआ। दीनी ऐलान स्मारिका का हुआ विमोचन, निःशुल्क बंटी जुलूस में मुहम्मद साहब के जीवन पर आधारित दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। स्मारिका व नमाज की किताबों का विमोचन कर निशुल्क बांटी गई। किताब का विमोचन अब्दुल सलीम कादरी के सानिध्य में उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, पीर कारी मो. अबुल हसन मीनाई चिश्ती, पीर कारी मो. जावेद अली मीनाई चिश्ती, मौलाना अबुल कलाम, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सलीम खान, इकबाल खान, इरफान बेली, जफर खान, फिरोज फेम, सहित कई अतिथियों ने किया। जुलूस में निशुल्क नमाज की किताबें बांटी गई। नियामत पठान, अमजद बक्ष, फिरोज खान, इंसाफ अली भाईजान, मेहबूब भूरा भाई, रशीद जिन्दरान, मो. आमीन, अजीज पठान, मो. रईस, शाहरूख खान, रईस बक्ष, शाकिर शेख, दानिश बक्ष सहित कार्याकर्ताओं ने जुलूस में सक्रियता से भूमिका निभाई। पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जुलूस को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस के मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस ने लगातार निगरानी रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।