गुड़िया गांव में मंगलवार को लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला आयोजित हुआ। पिपलिया कलां और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले से पहले सोमवार रात भजन संध्या हुई, जिसमें गायकों ने बाबा रामदेव के भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर ढोल-धमाकों के साथ पचरंगी ध्वजा और लकड़ी-कपड़े का घोड़ा अर्पित किया। मेले में झूले, चकरी और खाद्य स्टॉल लगे। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। व्यवस्था और शांति बनाए रखने में मेला कमेटी के प्रदीप मेघवाल, रामेश्वरसिंह, प्रकाश प्रजापत और महेन्द्र सैन सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।