कासं | सवाईमाधोपुर अग्रवाल समाज मानटाउन की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव अग्रसेन सदन मानटाउन में 11 अक्टूबर को धूमधाम से ​मनाई जाएगी। अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि अग्रसेन महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा मार्ग में आने वाले अग्रवाल बंधुओं के आवासों पर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना समाज बंधु करेंगे। शोभायात्रा में झांकी, बैंड बाजा, आतिशबाजी, घोड़ी आदि शामिल होंगे। शोभायात्रा अग्रसेन सदन मानटाउन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार बजरिया, गौरव पथ, इंदिरा कॉलोनी से सीधे अग्रसेन सदन पहुंचेगी। जिला महामंत्री गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि सभी अग्रवाल बंधुओं को जयंती के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान का अवकाश रखकर जयंती के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाए। शोभायात्रा के बाद अग्रसेन सदन में प्रबुद्ध वर्ग का उद्बोधन एवं आम सभा होगी, जिसमें प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। मंत्री अशोक जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ेंगे और आय-व्यय पर विचार एवं उसका अनुमोदन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव से पूर्व अग्र सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं शुरू होगी, जो 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इन प्रतियोगिताओं में इन आउट, लेमन स्पून, उलटी दौड़, सामान्य ज्ञान, ड्राइंग, कुर्सी दौड़ और भाषण प्रतियोगिता के साथ कैरम प्रतियोगिता बच्चों के लिए आयोजित होगी। महिलाओं के लिए लड्डू गोपाल जी का झूला बनायो व सजाओ, मेहंदी, थाल पॉश सजाओ, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, मिसेज राजस्थान, एक मिनट प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कायर्क्रम होगा, जिसमें एकल व समूह नृत्य किए जाएंगे। बालक-बालिकाओं के लिए 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम हों गे, जिसमें कक्षा 3 से 8वीं स्तर के सभी बालक बालिकाएं भाग लेंगे।