भास्कर न्यूज| जैसलमेर सुजानगढ़ के इतिहास को लेकर राजकीय महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित गलत जानकारी में कॉलेज प्रशासन ने संशोधन किया है। जैसलमेर के शिक्षक कंवराजसिंह द्वारा ई मेल के जरिए दर्ज कराई गई आपत्ति के बाद यह सुधार किया गया। कंवराजसिंह ने बताया कि वेबसाइट पर खरबूज जी का कोट लिखे जाने और उससे जुड़े ऐतिहासिक विवरण पर आपत्ति जताते हुए प्रामाणिक ऐतिहासिक साक्ष्य उपलब्ध कराने अथवा इसे सुधारने का अनुरोध किया था। कॉलेज प्रशासन ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए वेबसाइट को अपडेट किया और खरबूज जी का कोट को बदलकर हरबूजी का कोट किया। उल्लेखनीय है कि हड़बूजी सांखला राजस्थान के पंचपीरों में प्रमुख हैं और उनका मुख्य धाम बैंगटी में है। कॉलेज ने कंवराजसिंह को जवाबी ई मेल भेजा था।