राउमावि किशनपुरा में गुरुवार को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई गई। पीटीएम के साथ एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों की मासिक बैठक भी हुई। विद्यालय विकास के लिए घनश्याम ने 11 हजार व रोहताश सिंह ने लिए 5100 का सहयोग किया। सरजीत बावरिया, रोशनलाल, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार गुप्ता, रामपाल सिंह, रोहताश सिंह, सरजीत सिंह तंवर, भागीरथ शर्मा, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार यादव ने किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने आभार जताया।