कस्बे में शनिवार को गणेश उत्सव का समापन हुआ। कस्बे में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरी। महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े और रास्ते में अबीर-गुलाल व पुष्प वर्षा की गई। प्रतिमा को सजी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर गांव में भ्रमण कराया गया। कई स्थानों पर आरती हुई और प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा अंत में पालुंडिया तालाब पहुंची। वहां पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर ध्यान रखा।