सकतपुर| कस्बे के समीपवर्ती बडोरा में गणेश नवयुवक मंडल की ओर से गुरुवार रात भगवान गणेश के दरबार में महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान गणेश की आराधना की। आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का माहौल रहा। महाआरती के बाद जागरण और भजन संध्या हुई। कलाकारों ने देर रात तक भजनों ​​िी प्रस्तुति दी। सोनम मारवाड़ी और यशपाल यादव ने भजन सुनाए। राधिका और संध्या ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम देर रात तक चला। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सुमन ने बताया कि धनराज सुमन, सत्यनारायण, चेतन, राकेश, अनिल और हेमंत सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।