सवाई माधोपुर| किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ाने के लिए जिले में बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि विभाग कार्ययोजना तैयार कर टीकाकरण करवा रहा है। खण्ड सीएमओ को अपने खण्ड के खण्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण कर प्रगति को बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए। यह अभियान 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है जिसमें उन्हें निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित मानी जाती है। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण का कार्य जिले में गतिशील है।